बीज भंडार फर्म ने किसान को दिया नक़ली बीज, ढ़ाई लाख की फ़सल ख़राब होने का पीड़ित किसान ने आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की दी चेतावनी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बीज भंडार फर्म ने किसान को दिया नक़ली बीज, ढ़ाई लाख की फ़सल ख़राब होने का पीड़ित किसान ने आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की दी चेतावनी | New India Times

एक बीज भंडार फर्म द्वारा अधिक मुनाफे के चक्कर में किसान को नकली बीज देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर किसान द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें करने के बाद कार्रवाई एवं जांच नहीं होने से पीड़ित किसान ने जनसुनवाई और मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है।

बीज भंडार फर्म ने किसान को दिया नक़ली बीज, ढ़ाई लाख की फ़सल ख़राब होने का पीड़ित किसान ने आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की दी चेतावनी | New India Times

मामला बस स्टैंड स्तिथ वर्षा बीज भंडार का बताया गया है। इस बीज भंडार फॉर्म से ग्राम झांझर निवासी किसान प्रभु चारण ने अपने खेत में फ़सल लगाने के लिए क़ीमत लगभग 4 हज़ार की बीज की खरीदी की थी। लेकिन किसान ने दुकानदार से जो बीज खरीदा वह किसान के कथनानुसार नकली निकला। उक्त शिकायतकर्ता किसान ने दूकान दार से ” राशि कंपनी ” का बीज मांगा था लेकिन जिस कंपनी की बीज मांगा था वह बीज देने के बजाय दुकानदार ने उसे कोई और कंपनी का बीज दे दिया। जिससे उक्त किसान की ढ़ाई लाख की फसल खराब होने का आरोप दुकानदार आनंद थधाणी (बल्लू सेठ) प्रकाश थधाणी पर लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जन सुनवाई में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बीज भंडार फर्म ने किसान को दिया नक़ली बीज, ढ़ाई लाख की फ़सल ख़राब होने का पीड़ित किसान ने आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की दी चेतावनी | New India Times

जब इस मामले में मीडिया ने दुकानदार का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। किसान द्वारा बताया गया की वर्षा बीज भंडार का व्यापारी किसानों को नकली बीज की बिक्री कर रहा है। जिससे किसान ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिस पर पुलिस कार्यवाही भी होना चाहिए जिससे किसी अन्य किसान के साथ इस तरह की धोखाधड़ी और ठगी नहीं हो पाए। किसान प्रभु चारण ने कहा कि एक माह पूर्व इस मामले में संबंधित कृषि विकास अधिकारियों को शिकायत की लेकिन आज दिनांक तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में जब वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने जल्द ही कार्यवाहीं का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित किसान ने कहा कि यदि दुकानदार पर कार्रवाई नहीं होती है और नुकसान की भरपाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह करने पर विवश हो जाएगा जिसकी ज़िम्मेदारी व जवाबदारी दुकानदार व शासन प्रशासन की रहेंगी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.