बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने जारी किया अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने जारी किया अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड | New India Times

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया का आज 20 अगस्त 2023 को जन्मदिन है। बुरहानपुर ज़िले में गत माह की बारिश की तबाही के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया, लेकिन अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में किए गए 1 हज़ार करोड़ ₹ के विकास कार्य का रिपोर्ट कार्ड मीडिया के माध्यम से जनता की अदालत में पेश किया है। जिसमें विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया द्वारा अपने 5 कार्यकाल में किए गए विकास कार्य का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में अपनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की जनता को कई महत्वपूर्ण सौगात दी है, जो क्षेत्र के लिए अतुलनीय है। विधानसभा चुनाव से पहले इस रिपोर्ट कार्ड के ज़रिए यह सन्देश देने की कोशिश की गई है, कि उन का कार्यकाल एक स्वर्णिम कार्य काल रहा, जो विकास की दिशा में बड़ा कदम है।

बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने जारी किया अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड | New India Times

अपना कार्ड पेश करते हुए निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने कहा कि मैं बुरहानपुर की जनता का आभारी हुं। उन्होंने मुझे 5 साल के लिए चुना और भरपूर प्यार दिया। मैंने बुरहानपुर की सेवा हेतु तन मन धन से पूरा प्रयास किया। हर वह कोशिश की, जो एक जागरूक और सेवाभावी जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। मेरे कार्यकाल के दौरान मैंने 3 कामों पर पूरा जोर दिया और किया भी है।(1) पहला काम: पीने के पानी की समस्यां का समाधान (2) दूसरा: सिंचाई का पानी खेत तक जाए। (3) तीसरा रोजगार। हमनें 3 में से 2 योजना को लेकर सफलता पाई है। पेयजल को लेकर बुरहानपुर का नाम वैश्विक पटल पर अंकित हुआ है। तीसरा काम जो रोजगार को लेकर था वो पटल पर है और जल्द ही युवाओं को यह सौगात मिलेगी। मैंने मेरे कार्य काल में क़रीब को 1 हजार करोड़ के विकास कार्य की सौगात देकर जनता के विश्वास पर हम खरे उतरे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हमें पुन: आशीर्वाद देगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article