मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष कैलाश बंधु की दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष कैलाश बंधु की दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण | New India Times

ज़िले के मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं गद्दावर दबंग कांग्रेसी नेता रहे स्वर्गीय कैलाश बंधु की दूसरी पुण्यतिथि रंभापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को पैन बिस्किट एवं अन्य सामग्री वितरण कर मनाई गई।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश बंधु के पुत्र जितेंद्र बंधु, संजय बंधु, ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरसिंह भूरिया, ने अपने उद्बोधन में कहा केलाश भाई हमारे साथी थे और जब चुनाव आते तो चुनाव का प्रचार उनकी गाड़ी कमांडर जिप में माईक लगाकर किया जाता था कैलाश भाई हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें हैं।

मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष कैलाश बंधु की दूसरी पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण | New India Times

इस अवसर पर पत्रकार राजेंद्र सोनगरा, मोहन संघवी, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, फारुक शेरानी, जिया उल हक कादरी, वार्ड नंबर एक की पार्षद श्रीमती शाहिदा भाबर, कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता युवा नेता अरुण ओहारी, सौहेल शेरानी, रोशन बारीया, भावेश प्रजापत, गौरव गेहलोत, विक्रम डामोर, गणेश वसुनिया, सरस्वती शिशु मंदिर के धनराज काग, रश्मि शर्मा शिवानी राठौर, निर्मला नायक, उषा काग, आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती निर्मला नायक ने किया आभार जितेंद्र बंधु ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article