थाना इटवा पर इटवा सर्किल के थाना मिश्रौलिया, गोल्हौरा और इटवा की अपराध एवं अपराधियों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

थाना इटवा पर इटवा सर्किल के थाना मिश्रौलिया, गोल्हौरा और इटवा की अपराध एवं अपराधियों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा | New India Times

थाना इटवा पर इटवा सर्किल के थाना मिश्रौलिया गोल्हौरा और इटवा की अपराध एवं अपराधियों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई और लंबित विवेचनाओं को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए.

थाना इटवा पर इटवा सर्किल के थाना मिश्रौलिया, गोल्हौरा और इटवा की अपराध एवं अपराधियों पर की गई कार्यवाही की हुई समीक्षा | New India Times

जारी प्रेस रिलीज में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि समीक्षा के दौरान दो या दो से अधिक बार डकैती, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी के अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलकर निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए. तीनों थानों में चिन्हित 40 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए गए. थाना इटवा पर नियुक्त बीट पुलिस अधिकारियों से वार्ता करके उनकी बीट बुक चेक की गई. अधिकांश बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने फोन में प्रहरी ऐप डाउनलोड कर लिया गया है जिसमें अपराधियों का डाटाबेस सत्ता प्रदर्शित हो रहा है तथा अपराधियों की निगरानी ऑनलाइन एप से ही की जा सकती है. बीट पुलिस अधिकारियों को अपने गांव के संभ्रांत व्यक्तियों से सतत संपर्क बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया. उक्त समीक्षा गोष्ठी के समय क्षेत्राधिकारी इटावा रमेश चंद्र पांडेय, प्रभारी निरीक्षक इटवा ज्ञानेंद्र राय, प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा वेद प्रकाश श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज पांडेय उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article