जर्जर फायर स्टेशन भवन हटाने की मांग, पार्षद दुर्गेश उईके ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जर्जर फायर स्टेशन भवन हटाने की मांग, पार्षद दुर्गेश उईके ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नगर पालिका पांढुर्णा के रानी दुर्गावती वार्ड स्थित वर्षों पुराने फायर स्टेशन भवन की जर्जर स्थिति को लेकर पार्षद दुर्गेश उईके ने चिंता जताई है। उन्होंने मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 123(1)(झ) के तहत उक्त भवन सहित अन्य जीर्ण-शीर्ण संरचनाओं को जनहित में डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की मांग की है।
पार्षद उईके ने बताया कि मुख्य मार्ग पर स्थित यह फायर स्टेशन भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जहां वर्तमान में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, उपकरण तथा कंट्रोल रूम संचालित हो रहा है। भवन की छत और दीवारों का प्लास्टर लगातार टूटकर नीचे गिर रहा है, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों और वाहनों को गंभीर खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल की हानि की आशंका है। ऐसे में कानून के तहत नगरपालिका का दायित्व है कि खतरनाक भवनों को हटाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
पार्षद ने नगरपालिका प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए पुराने फायर स्टेशन भवन व अन्य जर्जर भवनों को हटाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article