पागल कुत्ते की दहशत: पांच गांवों में कुत्ते के हमले से महिला समेत 15 लोग और कई मवेशी घायल | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पागल कुत्ते की दहशत: पांच गांवों में कुत्ते के हमले से महिला समेत 15 लोग और कई मवेशी घायल | New India Times

मितौली क्षेत्र के ढखिया, कुस्तौल, पिपरा, जलालपुर और हसनपुर गांवों में एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया। कुत्ते के हमले में महिला सहित करीब 15 लोग और कई मवेशी घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर निवासी किशोरी देवी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं जब वह बकरी चरा रही थीं। अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में चल रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, हसनपुर गांव में शौच के लिए गए एक व्यक्ति पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके अलावा कई मवेशियों को भी काट लिया गया है, जिससे लोगों में संक्रमण का डर बना हुआ है।
बताया गया कि 26 मई की शाम ग्रामीणों ने एकजुट होकर पागल कुत्ते को मार दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, जिन जानवरों को कुत्ते ने काटा है, उनके संक्रमित होने की आशंका अभी भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि प्रभावित जानवरों का तत्काल टीकाकरण कराया जाए, ताकि किसी बड़े खतरे को टाला जा सके। उनका कहना है कि समय रहते वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article