ऑल इण्ड़िया पुलिस की आवाज़ संस्था द्वारा किया गया वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को सम्मानित | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

ऑल इण्ड़िया पुलिस की आवाज़ संस्था द्वारा किया गया वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को सम्मानित | New India Times

देश की पुलिस का सकारात्मक चेहरा लोगों तक पहुॅचाने वाली संस्था ऑल इंण्ड़िया पुलिस की आवाज द्वारा कल बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को संगठन के संस्थापक पाल पंधारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक झा, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र चौधरी की और से बागपत के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कोराना महामारी के संकट के दौर में विपुल जैन ने अपनी पत्रकारिता से देश के लोगों को कोराना महामारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इस जानलेवा बीमारी में अपनी बेमिसाल सेवा दी। उनके शौर्य को ऑल इण्ड़िया पुलिस की आवाज द्वारा कोरोना योद्धा मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जा रहा हैं। बताया कि उनकी संस्था पूरे देश में पुलिस विभाग सहित अन्य उन सभी विभागों के लोगों को सम्मानित कर रही है, जिन्होने कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिये विभिन्न माध्यमों द्वारा अहम भूमिका अदा की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रांत चौधरी, ऐश्वर्य राठी, मंजूर मलिक, अमित अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.