ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में मां की डांट से नाराज 5 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में मां की डांट से नाराज 5 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलाया | New India Times

दिनाँक 07-03-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर थाना मुरार के अंतर्गत माता मंदिर के पास में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। उक्त सूचना प्राप्ति पर ग्वालियर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.07 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक राघवेंद्र गुर्जर और पायलेट विकास रमन द्वारा मौके पर पहुँचकर 05 वर्षीय बालक कान्हा को अपने संरक्षण मे लेकर एफ.आर.व्ही. वाहन से आस पास के क्षेत्र मे घुमाया गया बालक द्वारा इशारे से रास्ता बताए अनुसार बालक के घर पहुँचे जहाँ पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article