कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल मैच का हुआ समापन, अरवलिया टीम ने जीता फाइनल मैच | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल मैच का हुआ समापन, अरवलिया टीम ने जीता फाइनल मैच | New India Times

संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत एवं कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने रविवार को टीटी नगर स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विकासखंड फंदा के ग्राम पंचायत अरवलिया की विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए। विकास खंड फंदा ग्राम पंचायत अरवलिया की टीम और बैरसिया के ग्राम पंचायत कुटकीपुर की टीम के साथ फाइनल मैच खेला गया।

कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल मैच का हुआ समापन, अरवलिया टीम ने जीता फाइनल मैच | New India Times

संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने सभी खिलाड़ियों को कहा कि खेल भावना हर जगह जरूरी है इससे आप टीम स्प्रिट के साथ सबको साथ लेकर आगे बढ़ते है और हार – जीत की परवाह किए बिना हमेशा संघर्ष को तैयार रहते है। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कार्यक्रम में आय सभी युवाओं को बताया कि जीवन में खेल बहुत जरूरी है। सभी छात्र और छात्राओं को कोई न कोई खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए, इससे आप में आत्म विश्वास बढ़ेगा और भविष्य में निर्णय लेने में आपको मदद करेगा। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायतों से संभाग स्तर तक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। ग्राम पंचायतों की विजेता टीमों का ग्राम पंचायतों के समूह या क्लस्टर स्तर पर टूर्नामेंट हुआ । ग्राम स्तर की विजेता टीम का मुकाबला विकासखंड स्तर पर हुआ और विकासखंड की विजेता टीम जिला स्तरीय टूर्नामेंट खेलकर जीत दर्ज करने वाली जिला टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी ।

कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय फाइनल मैच का हुआ समापन, अरवलिया टीम ने जीता फाइनल मैच | New India Times

जिला पंचायत, सीईओ श्री विकास मिश्रा ने बताया कि कबड्डी का संभाग स्तरीय फाइनल मैच 10 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस अवसर पर एसडीएम जनपद सीईओ , जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल श्री नितिन सक्सेना, डीपीसी श्री राजेश बाथम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article