भुसावल-जलगांव रोड पर बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल | New India TimesOplus_131072

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल-जलगांव रोड पर बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल | New India Times

भुसावल–जलगांव मार्ग पर वांजोला चौफुली के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान पुरुषोत्तम (निवासी आचेगांव, तहसील बोदवड) के रूप में हुई है। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक, तुरंत दिलाई मदद
घटना के दौरान पुलिस निरीक्षक राहुल वाघ मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को संभालते हुए एम्बुलेंस बुलवाई और घायल को तत्काल गोदावरी अस्पताल भेजा। उनकी तत्परता से घायल को समय पर इलाज मिल सका।

कार चालक फरार, वाहन मौके पर मिला
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त कार (MH19CY4949) घटनास्थल पर ही खड़ी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वाहन रावेर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article