20 जून तक हर हाल में विंध्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश, देरी पर कार्रवाई की चेतावनी | New India Times

अहमद रज़ा खान, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

20 जून तक हर हाल में विंध्य विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश, देरी पर कार्रवाई की चेतावनी | New India Times

मिर्ज़ापुर के मड़िहान क्षेत्र के देवरी में निर्माणाधीन मां विन्ध्यवासिनी विंध्य विश्वविद्यालय का मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और मजदूरों की कमी पर दोनों अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 20 जून 2026 तक प्रशासनिक और एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। तय समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित फर्म का भुगतान रोका जाएगा और पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। जुलाई से प्रस्तावित नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही मुख्य सड़क से विश्वविद्यालय गेट तक मार्ग निर्माण और परिसर के अंदर की सड़कों को भी 20 जून तक पूर्ण करने को कहा गया। कैंपस को हरा-भरा बनाने के लिए पीपल, बरगद, नीम और पाकड़ जैसे छायादार पौधे लगाने की योजना पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चाय-पानी, बिजली और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्पष्ट किया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article