शाहजहाँपुर में सघन चेकिंग अभियान, 10 वाहनों के चालान, फर्जी नंबर प्लेट पर एफआईआर दर्ज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में 19 मई से 31 मई 2026 तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पीटीओ हरिओम एवं एआरटीओ प्रवर्तन गौतम द्वारा हथौड़ा, रामचंद्र मिशन, तिलहर तथा हथौड़ा चौकी क्षेत्र में अभियान चलाकर 10 वाहनों के चालान किए गए।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में 5 वाहन जब्त किए गए, जबकि अधिक सवारी बैठाने पर 5 वाहनों के चालान किए गए।

वहीं, हथौड़ा चौकी में वाहन संख्या UP25FT 4376 पर फर्जी नंबर प्लेट UP26AT 0943 का उपयोग पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

एआरटीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी या धुंधली नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट अथवा फर्जी प्रपत्रों के साथ वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article