शाहजहांपुर बना यूपी में अव्वल: 40 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर बना यूपी में अव्वल: 40 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 के तहत 22 मई से 20 जून तक चल रहे मकान गणना एवं सूचीकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 प्रगणकों को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में सम्मानित किया। शत-प्रतिशत एचएलबी कार्य पूरा करने पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने शेष कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।
जनपद शाहजहांपुर ने स्वगणना अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। 100 से अधिक भवनों का एचएलबी कार्य पूर्ण करने पर अनुराग यादव प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय और राकेश बहनवाल तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर संजीव राठौर, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, सत्यान पाल सिंह, श्याम सिंह, राजपाल, अतुल कुशवाहा, परवीर कुमार, सुरेश कुमार, अहमद हसन रजा खान, मोहित वर्मा सहित जिला फील्ड ट्रेनर अनुप बरनवाल, मुकेश कुमार, आदेश कुमारी, आयुषी दुबेदी, ऋचा सिंह, प्रिया रानी, आकांक्षा पांडे और पूनम रानी वर्मा उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article