भुसावल में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों की हुई अहम बैठक | New India TimesOplus_131072

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों की हुई अहम बैठक | New India Times

ईद उल अजहा (बकरा ईद) को लेकर भुसावल शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी सिलसिले में पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें DYSP केदार बारबोले, बाजारपेठ थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल वाघ और सिटी थाना प्रभारी दमाळे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। ईद की नमाज़ के समय, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और कुर्बानी स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम करने पर ज़ोर दिया गया।
DYSP केदार बारबोले ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मार्गों पर गश्त और चेकिंग बढ़ाई जाएगी। CCTV कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी, साथ ही कुर्बानी स्थलों के लिए विशेष रूट प्लानिंग लागू की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article