चुनार में ज्वेलर्स दुकान से 1.5 किलो चांदी चोरी, व्यापारियों में आक्रोश | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार में ज्वेलर्स दुकान से 1.5 किलो चांदी चोरी, व्यापारियों में आक्रोश | New India Times

चुनार में ज्वेलर्स दुकान से 1.5 किलो चांदी चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया है।
मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र के नई बस्ती बघेड़ा स्थित भाग्यमणि ज्वेलर्स दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान संचालक लवकुश सेठ के यहां से करीब 1.5 किलो चांदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article