किसान कल्याण वर्ष 2026 के प्रति जागरूकता के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली आयोजित | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

किसान कल्याण वर्ष 2026 के प्रति जागरूकता के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में भव्य बाइक रैली आयोजित | New India Times

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के निर्णय के तहत जिले में किसानों के बीच जागरूकता फैलाने एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित मैदान से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मोटरसाइकिल रैली में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एसडीएम सुधीर जैन, उप संचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने भी सहभागिता की।

रैली में जिले के प्रगतिशील कृषक, नवाचारी कृषक, युवा कृषक एवं जैविक उत्पादक कृषकों सहित लगभग 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं एवं किसान कल्याण वर्ष 2026 के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article