उद्यानिकी विभाग गुना की पहल: ग्रोथ समिट में कुंभराज धनिया बना आकर्षण का केंद्र | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

उद्यानिकी विभाग गुना की पहल: ग्रोथ समिट में कुंभराज धनिया बना आकर्षण का केंद्र | New India Times

ग्वालियर मेला परिसर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ में एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग, गुना द्वारा स्थापित कुंभराज धनिया की स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अतिथियों द्वारा स्टॉल का अवलोकन कर कुंभराज धनिया की गुणवत्ता, रंग, सुगंध एवं विपणन संभावनाओं की सराहना की गई।

उद्यानिकी विभाग गुना की पहल: ग्रोथ समिट में कुंभराज धनिया बना आकर्षण का केंद्र | New India Times

स्टॉल पर ग्राम सोहरामपुरा, राघौगढ़ विकासखंड के प्रगतिशील जैविक धनिया किसान उधम सिंह लोधा एवं उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, विकासखंड बमोरी, आर. एस. केन द्वारा कुंभराज धनिया के विभिन्न ग्रेड एक्स्ट्रा ग्रीन, डबल पैरेट, सिंगल पैरेट, ईगल, स्कूटर, मार धना एवं धनिया दाल—प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर उपसंचालक उद्यान, जिला गुना, के.पी.एस. किरार ने कहा कि कुंभराज धनिया गुना जिले की विशिष्ट पहचान है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article