रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत राज एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर मेघनगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम फुट तालाब टंकी ग्राउंड पर आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी विमल छिपानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश रांका, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी विमल छिपानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन स्तर पर संवाद बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है और भाजपा सरकार की नीतियों व कथित विफलताओं को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ें।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें जिला महामंत्री जसवंत भाभर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुनिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष कालूसिंह नलवाया, पारसिंह डिंडोर, वसना मचार, वलहिंग भूरिया, मकनसिंह पारगी, रूपसिंह सिंगोड़, बादुसिंह खराड़ी, जंगलसिंह डिंडोर, बलवीर सिंह, सरण सिंह, हिमचंद वसुनिया, सुरेश भूरिया, प्रताप ताहेड़, राकेश डामोर, राकेश भूरिया, मांगू सिंगाड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर, आनंद चौहान, पार्षद गंगा वसुनिया, अकील जैन, संदीप डामोर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नटवर डोडियार, जिला महासचिव रोशन बारिया, विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, पंकज डोडियार, अनसिंह वसुनिया, मुकेश डिंडोर, फिलु डामोर, रोशन मेडा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया, जबकि आभार दिनेश पाटीदार ने व्यक्त

