अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर, पहले दिन 180 बंदियों का चेस्ट एक्स-रे | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर, पहले दिन 180 बंदियों का चेस्ट एक्स-रे | New India Times

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जिला कारागार लखीमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरुद्ध बंदियों की क्षयरोग (टीबी) जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता और जेल अधीक्षक पी.डी. सलोनिया ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर, पहले दिन 180 बंदियों का चेस्ट एक्स-रे | New India Times

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर के पहले दिन 180 बंदियों के चेस्ट एक्स-रे किए गए, जबकि 25 बंदियों के स्पुटम जांच के लिए सैंपल लिए गए। यह शिविर चार दिनों तक चलेगा, जिसमें जेल में निरुद्ध सभी बंदियों की टीबी जांच की जाएगी। चिन्हित मरीजों का उपचार कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरणा देते हैं। उनके कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के बड़े हिस्से को लाभ मिला और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

कार्यक्रम में जेल अधीक्षक पी.डी. सलोनिया, जेलर भोजराज सिंह, डिप्टी जेलर प्रतिभा, देवकांत वर्मा, डी.पी. सिंह राठौर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज भार्गव, डिप्टी डीटीओ डॉ. नवीन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सीएमओ कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित
अटल जी की जयंती पर सीएमओ कार्यालय में भी गोष्ठी हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एस.पी. मिश्रा, एसीएमओ डॉ. आर.एम. गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी, डॉ. लालजी पासी और डॉ. धनीराम भार्गव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article