तिरला विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान को लेकर गूगल मीट आयोजित, सभी संकुलों को दिए निर्देश | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

विकासखंड तिरला में 20 मई 2026 को उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत असाक्षरों के सर्वे एवं अक्षर साथी पंजीयन को लेकर गूगल मीट आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड के छह संकुलों के जन शिक्षक एवं संकुल सह-समन्वयकों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन केवल चार संकुलों के प्रतिनिधि ही बैठक में शामिल हुए।

बैठक में पाड़लिया से श्री हेमंत वीरकर, बोधवाड़ा से श्री योगेंद्र पांडे, आहू से श्री रामेश्वर चौहान तथा सलकनपुर से श्री बद्रीनारायण धुनसर उपस्थित रहे। शेष संकुलों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो सके।

मीटिंग में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला, 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे महिला एवं पुरुषों का असाक्षर के रूप में पंजीयन करना, जो वर्तमान में पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं। दूसरा, अधिक से अधिक लोगों को अक्षर साथी समूह में पंजीकृत करने पर जोर दिया गया।

बैठक का संचालन ब्लॉक सह-समन्वयक श्री हेमंत प्रजापत द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article