डूंगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डूंगरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 53 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया से मिली जानकारी के अनुसार, लाल रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक MP 28 J A 0683 नांदना–दमुआ की ओर से डूंगरिया दिशा में आ रही थी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो एक बोरी में ट्यूबवेल से भरी 27 लीटर हार्ड भट्टी कच्ची महुआ शराब और दूसरी प्लास्टिक की बोरी में ट्यूबवेल से भरी 26 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

कुल 53 लीटर कच्ची शराब तथा एक लाल रंग की मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, शराब और वाहन सहित जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹66,300 आंकी गई है।

आरोपी संजू और राजेश मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 439/25, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश तथा SDOP सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई को थाना प्रभारी राकेश बघेल, चौकी प्रभारी अंजना मरावी, प्रधान आरक्षक विजेंद्र बघेल, आरक्षक कृष्ण वर्मा, और आरक्षक कमलेश धुर्वे की टीम ने अंजाम दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article