मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, मुंबई (महाराष्ट्र) NIT:

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्टों के अनुसार मधुमेह (डायबिटीज/शुगर) आज की जीवनशैली से जुड़ी एवं तेज़ी से बढ़ती बीमारी बन चुकी है। विशेष रूप से भारत में इसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक महसूस कि जा रही है—जहाँ लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में मधुमेह से ग्रस्त पाया जा रहा है। इसी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष विश्व मधुमेह सप्ताह मनाया जाता है, ताकि लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इसी कड़ी में मुंबई के मदनपुरा क्षेत्र के जाने-माने युवा डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. मुदस्सिर अंसारी द्वारा शुक्रवार को अपने क्लिनिक—बत्तख गली, मौलाना आज़ाद रोड, मदनपुरा, मुंबई-8—पर मधुमेह बीमारी से पीड़ितों मरीजों के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस सेवा-भावना पर आधारित कदम की भरपूर सराहना की। डॉ. मुदस्सिर अंसारी ने स्वयं प्रत्येक मरीज़ की रिपोर्टों का ध्यानपूर्वक अवलोकन एवं निरीक्षण किया और उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक एवं उपयोगी चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।

शिविर में उनके सहयोगी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों के रक्त की जाँच कर इस सामाजिक और मानवीय पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस प्रकार विश्व मधुमेह सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर न सिर्फ रोगियों के लिए राहत का कारण बना बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.