मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत पत्र सौंपकर पल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं साई प्रसाद कंपनी में जमा की गई राशि का भुगतान दिलाने की मांग की गई।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि आवेदक ने दिनांक 18 अप्रैल 2006 को पल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में पॉलिसी क्रमांक U201128429 के माध्यम से 10,000 रुपये की राशि एजेंट बुधमनशा कुमरे (सचिव), निवासी गोरखधाटा के माध्यम से जमा की थी।
इसी प्रकार साई प्रसाद कंपनी में दिनांक 28 जनवरी 2011 को पॉलिसी क्रमांक SFMP00010000128 के तहत 10,000 रुपये तथा पॉलिसी क्रमांक SFMP00010000129 के तहत 24,000 रुपये एजेंट चैनू धुर्वे, निवासी नंदन के माध्यम से जमा किए गए थे।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आज तक उक्त पॉलिसियों की परिपक्व राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित एजेंटों से संपर्क किया गया, लेकिन उनके द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही राशि प्राप्त हुई है।
आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा पॉलिसियों में जमा राशि का भुगतान दिलाया जाए।

