सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले दो गुंडे बदमाशों पर खकनार पुलिस की कार्रवाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले दो गुंडे बदमाशों पर खकनार पुलिस की कार्रवाई | New India Times

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशानुसार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जांच के दौरान थाना खकनार क्षेत्र के दो गुंडे बदमाशों को चिन्हित किया गया। निलेश पिता अशोक भालेराव (36 वर्ष), निवासी ग्राम नांदुराखुर्द, के विरुद्ध कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि योगेश पिता गुलाबचंद चौकसे (40 वर्ष), निवासी बलवाड़ा, के विरुद्ध 7 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

दोनों बदमाश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर थाना खकनार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा दोनों को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:

“सोशल मीडिया पर हथियार लहराना, धमकी देना या गैंगवार को बढ़ावा देने वाली पोस्ट करने वालों पर बुरहानपुर पुलिस की पैनी नजर है। जिले की शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.