जनसुनवाई में खिलाड़ियों ने उठाई खेल मैदान की मांग, नागरिकों ने प्रदूषण और आर्थिक सहायता के मुद्दे भी रखे | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जनसुनवाई में खिलाड़ियों ने उठाई खेल मैदान की मांग, नागरिकों ने प्रदूषण और आर्थिक सहायता के मुद्दे भी रखे | New India Times

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने मेघनगर विकासखंड में नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को सुनने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में खिलाड़ियों ने उठाई खेल मैदान की मांग, नागरिकों ने प्रदूषण और आर्थिक सहायता के मुद्दे भी रखे | New India Times

जनसुनवाई के दौरान नगर के युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का एक बड़ा समूह खेल मैदान की मांग को लेकर उपस्थित हुआ। खिलाड़ियों ने बताया कि नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल में एकमात्र खेल मैदान था, जो नए भवन के निर्माण के बाद समाप्त हो गया है। ऐसे में नगर के खिलाड़ियों के लिए कोई भी खेल मैदान उपलब्ध नहीं है।

जनसुनवाई में खिलाड़ियों ने उठाई खेल मैदान की मांग, नागरिकों ने प्रदूषण और आर्थिक सहायता के मुद्दे भी रखे | New India Times

खिलाड़ियों ने नगर में शीघ्र खेल मैदान विकसित किए जाने की मांग की।

आवेदक राजा मानसिंह बसौड़ ने मेघनगर क्षेत्र में स्थित रासायनिक उद्योगों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक युक्त अपशिष्ट जल खुले स्थानों तथा नालों में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण एवं नल-जल योजना के अंतर्गत दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

वहीं, आवेदिका रीता, पत्नी स्वर्गीय गलिया, ने बताया कि उनके पति की खेत के समीप स्थित कुएं में पानी पीने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई थी, लेकिन उन्हें अब तक राजस्व एवं श्रम विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इसके अलावा अन्य नागरिकों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। जनसुनवाई में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.