भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधने वाले बदमाशों को पड़ा भारी, प्रशासन ने एनएसए की कार्यवाही करते हुए घर पर भी चलाया हथौड़ा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधने वाले बदमाशों को पड़ा भारी, प्रशासन ने एनएसए की कार्यवाही करते हुए घर पर भी चलाया हथौड़ा | New India Times

राजधानी भोपाल से शोसल मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ। जिसमें
भोपाल के कुछ बदमाशों ने एक युवक के गले में पट्टा बांधा और उसके साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करते हुए माफी मंगवाई। वीडियो में युवक कहता है कि मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं मुझे छोड़ दो। वहीं वीडियो में कुछ लोग हाथ में बेल्ट लेकर युवक को मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को 24 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भोपाल में युवक के गले में पट्टा बांधने वाले बदमाशों को पड़ा भारी, प्रशासन ने एनएसए की कार्यवाही करते हुए घर पर भी चलाया हथौड़ा | New India Times

जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपी फैजान खान, समीर खान और साहिल उर्फ सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही साथ प्रशासन ने एनएसए की कार्यवाही करते हुए उनके घर पर भी हथौड़ा चलवा दिया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित विजय टीला जमालपुरा के थाना प्रभारी अनुराग लाल के पास पहले शिकायत करने गया था, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। वहीं थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरतने पर उनको भी लाइन अटैच कर दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article