भगवान बेरीसाल दादा मंदिर मार्ग की सीसी सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, ग्राम पंचायत बेलढाना में भ्रष्टाचार की चर्चा तेज़ | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भगवान बेरीसाल दादा मंदिर मार्ग की सीसी सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, ग्राम पंचायत बेलढाना में भ्रष्टाचार की चर्चा तेज़ | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलढाना इन दिनों निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कराए जा रहे कई निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किए जा रहे हैं, जबकि जनपद पंचायत के अधिकारी भी इन कार्यों की नियमित निगरानी नहीं कर रहे हैं।
ताजा मामला भगवान बेरीसाल दादा मंदिर के मुख्य मार्ग का है, जो पूरे ग्राम पंचायत के लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है। पंचायत द्वारा मंदिर से लगभग 300 मीटर तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार सड़क की मोटाई मात्र 2–3 इंच ही रखी गई है। निर्माण में रेत की जगह धूल भरी डस्ट का उपयोग किए जाने, वाइब्रेटर नहीं चलाने, पॉलिथीन और थर्माकोल का इस्तेमाल न करने जैसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही बरती गई है।

भगवान बेरीसाल दादा मंदिर मार्ग की सीसी सड़क में घटिया निर्माण का आरोप, ग्राम पंचायत बेलढाना में भ्रष्टाचार की चर्चा तेज़ | New India Times

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी अधिकारी या सब-इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं किया। इसके अलावा पंचायत क्षेत्र में गुड्डन के मकान से लेकर हल्लू के मकान तक करीब 200–250 मीटर सीसी सड़क का निर्माण होना था, लेकिन अब तक यह कार्य शुरू नहीं किया गया है, जबकि इस निर्माण की राशि का भुगतान लगभग 5–6 महीने पहले ही हो चुका है।
वहीं, ग्राम पंचायत में बन रहे श्मशान घाट के निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई निर्माण कार्य मानकों के विपरीत हो रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते इन कार्यों की जांच नहीं की गई तो सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। अब देखना यह है कि जनपद और जिला पंचायत प्रशासन इन आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
इनका कहना है:
गुरुवार को दोनों स्थानों पर सड़क निर्माण और श्मशान घाट के निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधितों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी: मनीषा चतुर्वेदी, सीईओ, जनपद पंचायत देवरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article