9 वर्षीय नमीरा शेख ने रखा पहला रोज़ा, परिवार में खुशी का माहौल | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, परभणी (महाराष्ट्र), NIT:

रमज़ान के पाक महीने में महाराष्ट्र टुडे 24 न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक शेख मेहबूब की 9 वर्षीय बेटी नमीरा शेख ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा। भीषण गर्मी के बावजूद नमीरा ने लगभग 13 घंटे तक भूखी-प्यासी रहकर रोज़ा पूरा किया।
इस दौरान नमीरा ने पूरे दिन इबादत में समय बिताया और पाँच वक्त की नमाज़ अदा की। परिवार के सदस्यों ने नमीरा के इस जज़्बे और हिम्मत की सराहना की।
रोज़ा पूरा होने पर परिवार और रिश्तेदारों ने उसे दुआएँ दीं और मुबारकबाद दी। रमज़ान के पवित्र महीने में छोटे बच्चों द्वारा रोज़ा रखना उनके धार्मिक संस्कार और इबादत के प्रति लगाव को दर्शाता है।
नमीरा के पहले रोज़े को लेकर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article