मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में आयोजित हुआ रोज़ा इफ्तार समारोह, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में आयोजित हुआ रोज़ा इफ्तार समारोह, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत | New India Times

रमज़ान मुबारक के पवित्र माह में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय परिसर में दिनांक 10 मार्च 2026 को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी सहित प्रदेश भर के गणमान्य नागरिकों, चारों धर्मों के धर्मगुरुओं, वक्फ से जुड़े जिम्मेदारान, जिला वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों तथा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में आयोजित हुआ रोज़ा इफ्तार समारोह, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत | New India Times

इस मुबारक मौके पर प्रदेश भर के उन इमाम-मोअज्ज़िनों, जिन्हें बोर्ड द्वारा नज़राना दिया जाता है, को रोज़े से संबंधित आवश्यक सामग्री की राशन किट भी वितरित की गई। यह वितरण बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की अध्यक्षता में जनाब जमाल सिद्दीकी तथा मुफ्ती-ए-शहर जनाब मुफ्ती अबुल कलाम कासमी के हाथों संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. सनवर पटेल ने बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से रखते हुए कहा कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा नए वक्फ कानून के दायरे में रहकर करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही वक्फ माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करते हुए वक्फ की आमदनी से वाकिफ की मंशा के अनुसार गरीब, बेसहारा और बेवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देना भी हम सबका कर्तव्य है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब जमाल सिद्दीकी ने अपने संबोधन में वर्तमान बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून के दायरे में रहकर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड बेहतर कार्य कर रहा है और यह देश के अन्य वक्फ बोर्डों के लिए एक आदर्श बन गया है। उन्होंने बताया कि म.प्र. वक्फ बोर्ड की कई योजनाओं को देश के अन्य वक्फ बोर्डों में भी लागू किया गया है।

अपने दौरे के दौरान जनाब जमाल सिद्दीकी ने एशिया की सबसे बड़ी ऐतिहासिक भोपाल ईदगाह का भी भ्रमण किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी विशाल और खूबसूरत ईदगाह उन्होंने पहली बार देखी है। उन्होंने भोपाल की संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब की भी सराहना की।
इस अवसर पर मुफ्ती-ए-शहर जनाब मुफ्ती अबुल कलाम कासमी ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के नेतृत्व में किए जा रहे नवाचारों की खुलकर सराहना की।

रोज़ा इफ्तार समारोह की शुरुआत नायब काज़ी-ए-शहर की दुआ से हुई। धर्मगुरुओं में काज़ी-ए-शहर इंदौर जनाब इशरत अली, श्री महेंद्र शर्मा, फादर आनंद, भंते शाक्य सागर, प्रोफेसर मनोज जैन, गुरु चरण अरोड़ा सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा जिला भोपाल अध्यक्ष रविंद्र यति, सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा, वरिष्ठ पार्षद मनोज राठौर, भाजपा नेता नवल प्रजापति, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर, प्रदेश भर से आए मोर्चा पदाधिकारी, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष इरशाद अंसारी तथा वक्फ बोर्ड, औकाफ-ए-आम्मा, मसाजिद कमेटी, हज कमेटी और उर्दू अकादमी के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रदेश भर से आए मेहमानों की मौजूदगी में रोज़ा इफ्तार समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article