अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड परिसर में अदाणी पावर प्लांट की प्रस्तावित रेल कॉरिडोर और सड़क परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (एसआईए) से संबंधित जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और एसआईए टीम ने रैयतों के साथ संवाद कर उन्हें भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीएसपीजीसीएल के अधिकारी शशिकांत कुमार, दीपक कुमार तथा एसआईए रिसर्च संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मसखूर हुसैन मौजूद रहे।
अधिकारियों ने रैयतों को भूमि अधिग्रहण के नियम, मुआवजा प्रक्रिया और प्रस्तावित परियोजना के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनसुनवाई के दौरान कई रैयतों ने अपने सवाल और सुझाव समिति के समक्ष रखे। समिति के सदस्यों ने उनके प्रश्नों का यथासंभव जवाब देते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
बताया गया कि पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित सड़क और रेल कॉरिडोर निर्माण हेतु लगभग 146 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे कुल 169 रैयतों की भूमि प्रभावित होगी। यह भूमि हरिणकोल, बंधु जयराम, बसंतपुर तथा नगर पंचायत पीरपैंती क्षेत्र में स्थित है।
जनसुनवाई में हरिणकोल के रैयतों में वीरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, बसंतपुर के अजय सिंह, कुंजवन्ना के जयंत सिंह, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, सोनी सिंह, बमबम सिंह, रत्नेश सिंह, हीरानंद के कांतेश कुंवर, बृजकिशोर कुंवर, शिवनारायण कुंवर तथा इंदु देवी, बंधु जयराम पंचायत के प्रभु यादव, शिवशंकर यादव, अंकुर कुमार, ब्रजकिशोर, फुलकुमारी देवी, नगर पंचायत के निर्मल शाह, विजय कुमार साह, मो. शरीफ अंसारी, मो. महताब आलम और मो. शमीम सहित अन्य रैयत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में हरिणकोल के सरपंच वरुण गोस्वामी सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

