मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा के स्थानी वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्ट्रीट लाइट की परेशानी से जूझना पड़ रहा है जिसकी शिकायत पंच द्वारा जिम्मेदार नुमाइंदों को दिया गया था लेकिन 7 महीने बीत जाने के बाद भी इसकी सुनवाई नहीं हुई और ना ही स्टेट लाइट लग पाया जिससे ग्रामीण वासी अंधेरे में आवागमन करने को मजबूर हो हैं। कई बार लोग हादसे का भी शिकार हो चुके हैं बावजूद इसके जिम्मेदार नुमाइंदे इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। स्थानीय वासियों द्वारा उच्च अधिकारियों से निराकरण करने की गुहार लगाई है जिससे कि लोगों को रोशनी में रात में आवागमन करने को मिल सके। ग्राम पंचायत की सरकार बनने को लगभग 1 साल हो चुके हैं लेकिन चुनावी वादे सिर्फ चुनावी वादे बनकर रह गए जमीन पर हवा हवाई नजर आ रहा है।
