रुबात चालू करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रुबात चालू करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के सीईओ को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि आज ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की भोपाल यूनिट के अध्यक्ष मोहम्मद तौफ़ीक़ ने केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद याकूब शेखा को मुम्बई स्थित उनके दफ्तर पहुँच कर सोसायटी की ओर से भोपाल की रूबात को चालू करने की मांग को लेकर एक मेमोरेंडम सौंपा। हज वेलफेयर सोसाइटी भोपाल इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद तौफीक ने बताया कि भोपाल एवं आसपास के क्षेत्र के हज यात्रियों को, जिन्हें पवित्र मक्का और पवित्र मदीना स्थित रुबात प्राप्त करने की पात्रता है, उस का फायदा मिले इसके लिये सोसायटी की ओर से केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के सीईओ से यह माँग की जा रही है। भोपाल इकाई द्वारा सौंपे गए मेमोरेंडम में रुबात शुरू किए जाने के अलावा ग्लोबल टेंडर के साथ भोपाल-इंदौर से हज इम्बारकेशन पॉइंट शुरू किए जाने की मांग भी रखी गई है। उल्लेखनीय है कि भारत के अनेक राज्यों की रूबात पवित्र मक्का और मदीना में उनके पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई है, लेकिन विगत मक्का और मदीना में चल रहे विकास कार्य और भवन मरम्मत के हवाले से रूबातों का लाभ हज यात्रियों को नहीं मिल रहा है। इन रूबातों का लाभ मिलने से प्रति हज यात्रियों को लगभग 40000 की बचत होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.