भोपाल के शासकीय स्वशासी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत बुरहानपुर का थर्ड इयर का छात्र हुआ ग़ायब | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भोपाल के शासकीय स्वशासी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत बुरहानपुर का थर्ड इयर का छात्र हुआ ग़ायब | New India Times

प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेडिकल एजुकेशन में अध्ययनरत बुरहानपुर के एक धार्मिक विद्वान परिवार के 3 सदस्यों में से एक सदस्य के गुम होने से बुरहानपुर से लेकर भोपाल तक सनसनी फैल गई है। गुमशुदा छात्र का नाम मंसूर मोहम्मद पिता हाफ़िज़ इकबाल मोहम्मद है और वह बीएमएस तृतीय वर्ष का छात्र है। गुमशुदा छात्र मंसूर का छोटा भाई करीम भी हकीम सैयद ज़िया उल हसन शासकीय स्वशासी यूनानी महाविद्यालय भोपाल में बीयूएमएस द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। उक्त दोनों के अलावा एक और छोटा भाई शोएब भी भोपाल में रहकर फार्मेसी में शिक्षा ग्रहण कर रहा है।जानकारी के अनुसार तीनों भाई एक साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार गुमशुदा छात्र मंसूर का एग्जाम भी था लेकिन वह एग्जाम भी अटेंड नहीं कर पाया है। बुरहानपुर की मस्जिद ख्वाजा संदल, शनवारा के पेश इमाम हाफ़िज़ इकबाल मोहम्मद साहब के 4 पुत्र में से 3 पुत्र सर्वश्री करीम, मनसूर और शेएब भोपाल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जबकि आसिफ नामक बड़ा बुरहानपुर में रहकर लूम का कार्य करता है। मंसूर नामक मेडिकल छात्र के गुम होने से मां-बाप का बुरा हाल है। पारिवारिक सदस्यों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी की है। पारिवारिक सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में यदि कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 6260 360 255 एवं मोबाइल नंबर 62600 586 55 के साथ पुलिस प्रशासन को भी सूचना देने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article