अरशद आब्दी/ असलम रज़ा, बुलन्दशहर (यूपी), NIT:

रेकिट इंडिया और पहल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल का सफल संचालन किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल की स्वयंसेवी महिलाओं को स्वच्छता प्रहरी के रूप में तैयार करने हेतु प्रशिक्षित लीड स्वच्छता प्रहरी के माध्यम से चयनित अलग अलग 10 से 15 गांव की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

दस्त प्रबंधन हेतु WHO 07 सूत्र के बारे में महिलाओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षित किया गया। लीड महिला प्रशिक्षक ने विभिन्न गतिविधियों को करते हुए लोगों का अभिमुखीकरण किया। स्पंज के माध्यम से बच्चों में होने वाले निर्जलीकरण को समझाया गया और हाथ धोने के सात चरणों को भी रोचक तरीके से सिखाया गया। सभी 07 बिंदुओं पर अलग अलग गतिविधियां की गई। सभी महिलाओं ने स्वच्छता संकल्प प्रपत्र पर सामूहिक हस्ताक्षर किया और स्वच्छता के संकल्प को भी धारित किया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी को प्रमाणपत्र देते हुवे उत्साहित किया गया।
आज दिनांक 25/01/2023 को विकास भवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिस में जागरण पहल के ज़िला समन्वयक असलम रज़ा ने स्टौल लगाकर डायरिया नेटजीरो एवं सेफर टॉयलेट के बारे में विस्तार पूवक जानकारी दी एवं स्वच्छता अभियान चलाया।
बुलंदशहर ज़िला अधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह जी ने परियोजना की सरहाना की। वहाँ उपस्थित मण्डल परियोजना अधिकारी मलिका तिवारी परियोजना जिला समन्वयक असलम रज़ा ब्लॉक कॉर्डिनेटर ज्योति रानी, और प्रियंका शर्मा, दीपिका एवं सभी ब्लॉक स्वयं सेवी इत्यादि उपस्थित रहे।
