बुधवार परेड में दिखा पुलिस कर्मियों का अनुशासन, सीओ सिटी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बुधवार परेड में दिखा पुलिस कर्मियों का अनुशासन, सीओ सिटी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण | New India Times

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेयी ने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सीओ नगर ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण को गंभीरता से हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित और अद्यतन रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ सरकारी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
सीओ नगर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना, आपसी समन्वय, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जनसुरक्षा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.