ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतिबंधित गुटखा परिवहन करते एक गिरफ्तार, 80 हजार का मुद्देमाल जब्त | New India TimesOplus_131072

ज़फ़र खान, अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतिबंधित गुटखा परिवहन करते एक गिरफ्तार, 80 हजार का मुद्देमाल जब्त | New India Times

अवैध गुटखा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिला एवं शहर यातायात नियंत्रण शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित सुपारी और पान मसाला सहित मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मुद्देमाल की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेश पर जिला एवं शहर यातायात नियंत्रण शाखा के पुलिस निरीक्षक विलास पाटील अपने स्टाफ के साथ अकोला शहर के चांदेकर चौक पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MH 30 AW 2131 पर सवार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर वाहन की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे पीले रंग के बोरे से महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, सुगंधित सुपारी और पान मसाला बरामद हुआ। इनमें विमल, सीतार, वाह, कालीबहार और नजर सहित विभिन्न प्रतिबंधित पदार्थ शामिल थे।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रफुल लांडे (41), निवासी केशवनगर, गोरक्षण रोड, अकोला बताया। पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थों और मोटरसाइकिल समेत करीब 80 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अकोला के सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विलास पाटील, पुलिस हेड कांस्टेबल संतोष गावंडे, पुलिस कांस्टेबल कबीर अन्सारी, ऋषभ शर्मा, उमेश वाघमारे सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.