कोविड के दृष्टिगत एमसीएच विंग में चल रहा कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ पूर्ण, 130 कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कोविड के दृष्टिगत एमसीएच विंग में चल रहा कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ पूर्ण, 130 कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित | New India Times

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय ओयल में चल रहा कर्मचारियों का कोविड से बचाव एवं मरीजों की देखभाल का प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। 4 दिनों में चार अलग-अलग बैचों में प्रयोगात्मक प्रदर्शन एवं आडियो विजुअल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एमसीएच विंग और जिला पुरुष चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ है।

कोविड के दृष्टिगत एमसीएच विंग में चल रहा कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ पूर्ण, 130 कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित | New India Times

मातृ एवं शिशु चिकित्सालय मोतीपुर ओयल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए इस प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस हुई थी। जिसके बाद एमसीएच विंग व जिला पुरुष चिकित्सालय की 75 स्टाफ नर्स, 38 वार्ड बॉय, 13 सफाई कर्मचारियों सहित 4 ओटी टेक्नीशियन को यह प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. रवी मोहन गुप्ता, डॉ. शिखर बाजपेई एवं डा० ए०सी० श्रीवास्तव द्वारा इन सभी को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान मरीज की जांच से लेकर मरीज के प्राथमिक उपचार व गंभीर अवस्था में उपचार सहित आईसीयू में उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों सहित दवाओं को देने का सही तरीका, पीपीई किट पहनने और उतारने का सही तरीका, हाथों को सही तरीके से धुलने और कोविड-19 मरीज की देखभाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और स्वयं को सुरक्षित रखने के मूल मंत्र सहित इस दौरान निकलने वाले वेस्टेज को उसके निर्धारित डस्टबिन में डालने के बारे में प्रशिक्षित किया गया है और सफाई कर्मियों को इस कचरे को सही तरीके से उठाकर और सुरक्षित स्थान तक ले जाने के साथ इसे नष्ट करने के भी मंत्र बताए गए हैं। जिससे किसी भी दशा में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। आवश्यकता पड़ने पर यह सभी प्रशिक्षित कर्मचारी हर तरह की परिस्थिति में कार्य करने के लिए अब मानसिक रूप से भी तैयार है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि किसी को कोरोनावायरस ने डरने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना के नियमों का पालन कर और कुछ सावधानियों को बरतकर इससे बचा जा सकता है। इस दौरान फार्मासिस्ट नीरज शुक्ला, नर्स मैट्रन रजनी मसीह, काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.