राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी में महाविद्यालय परिवार की तरफ से एक अनोखी पहल की शुरुआत हुई है। इस पहल में कौन बनेगा कॉलेज विनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को दो चरणों में संपन्न कराया गया। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ जिसमें से प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से पुनः केबीसी पैटर्न पर आधारित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी बीएड पंचम सेमेस्टर की छात्रा निदा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीएससी बीएड तृतीय सेमेस्टर का छात्र दीपक लोधी ने द्वितीय स्थान एवं बीएससी बीएड पंचम सेमेस्टर की छात्रा निधि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अन्य छात्र छात्राओं ने जो स्थान प्राप्त किए उन्हें महाविद्यालय के संचालक महोदय डॉ. अवनीश मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के सेट, शील्ड व डिक्शनरी आदि प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का प्रारूप व संचालन जितेंद्र कुमार भटेले एवं नौशाद खान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय परिवार से समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
