कादरिया उर्दू स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कादरिया उर्दू स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में दिनांक 05.12.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय बुरहानपुर माननीय श्री धरमिन्दर सिंह के मार्गदर्शन में, जिला न्यायाधीश/सचिव श्री आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में पैरालीगल वालंटियर्स के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन कादरिया उर्दू गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर में किया गया।उक्त शिविर में स्कूल की छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, आर्थिक विकास, कौशल उन्नयन, डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डीएलओ श्री जयदेव माणिक, पैरा लीगल वालंटियर्स डॉ फौजिया फरहाना सोडावाला, श्रीमती सय्येदा सुमेरा अली, श्रीमती अलमास एडवोकेट अब्दुल वकील खान और कादरिया स्कूल के शिक्षकगण में फातिमा मजहर अली, रेहाना आबिद अली ,नसीम खान एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। शिविर में श्री माणिक और पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा समस्त कानूनों की जानकारी दी गई। आभार श्री राजेंद्र मिश्रा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.