मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव उप निरीक्षक संजय सोनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जुन्नारदेव न्यायालय के प्रकरण 56/2017 धारा 279, 337, 338 धारावी स्थाई फरार वारंटी आरोपी सुनील उम्र 50 साल निवासी बरेला गांव कोहफिजा गांव भोपाल से आरोपी को दस्तयाब कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल पहुंचाया. वही दूसरा आरोपी प्रदीप कुमार निवासी खिरसा डोह जिला विदिशा से पकड़ कर न्यायालय पहुंचाया जिसके बाद दोनों ही आरोपियों को जेल हुई दोनों ही आरोपी एक्सीडेंट करने के बाद फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
