पुलिस एनकाउंटर में इनामी कुख्यात डकैत को पैर में लगी गोली, हथियार सहित किया गया गिरफ्तार | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस एनकाउंटर में इनामी कुख्यात डकैत को पैर में लगी गोली, हथियार सहित किया गया गिरफ्तार | New India Times

अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन श्री डी. श्रीनिवास वर्मा के निर्देश पर ग्वालियर-चम्बल के कुख्यात 60 हजार रूपये के इनामी डकैत की गिरफ्तारी हेतु ग्वालियर जोन पुलिस की अलग-अलग टीमें बना कर उन्हें डकैत के मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सर्चिंग हेतु लगाया गया था। दिनांक 09.11.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 60 हजार रूपये का इनामी डकैत अपनी गैंग के साथ थाना भंवरपुरा क्षेत्र में किसी गंभीर बारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया के मार्गदर्शन व नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम बनाकर तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध के मार्गदर्शन व नेतृत्व में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा एवं सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर व थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता क्राइम ब्रांच की टीमें थाना भंवरपुरा पहुंची। थाना प्रभारी भंवरपुरा उप निरीक्षक बलवीर मावई व पुलिस बल को हमराह लेकर डांडा खिरक से बसोड़ा के रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा एल सेफ में तीन पुलिस पार्टियों के साथ एम्बुश लगाया गया। कुछ समय बाद पुलिस टीम को चार हथियारबंद बदमाश आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिये ललकार गया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों पर फायरिंग की गई। चारों डकैत पुलिस पार्टी की ओर फायरिंग करते हुए भागे। फायरिंग के दौरान एक बदमाश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, बदमाशों की ओर से हो रही फायरिंग के जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी लगातार फायरिंग की गई। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस द्वारा की गई सर्चिंग के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिरा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा बदमाश के पास पहुंचकर उसके हथियार, कारतूसों व बिल्डोरिया को अपने कब्जे में लिया। जमीन पर गिरे हुए बदमाश की पहचान करने पर वह कुख्यात 60 हजार रूपये का इनामी डकैत निकाला जो कि पुलिस फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उक्त कुख्यात डकैत के अन्य तीन साथी पुलिस पार्टी की ओर फायर करते हुए भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा उक्त कुख्यात इनामी डकैत को अपनी अभिरक्षा में लेकर एक पुलिस पार्टी के साथ उपचार हेतु जेएएच अस्पताल के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल कुख्यात इनामी डकैत को जेएएच के ट्रामा सेंटर में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद पुलिस की शेष दो पार्टियों को कुख्यात डकैत के फरार हुए साथियों की तलाश में जंगल में सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस पार्टी द्वारा फरार हुए उक्त सभी डकैतों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एनकाउंटर में पकड़े गये कुख्यात डकैत की गिरफ्तारी पर अति. पुलिस महानिदेशक चम्बल जोन एवं अति. पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन की ओर से 30-30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। कुख्यात डकैत की ग्वालियर-चम्बल जोन के शिवपुरी, मुरैना व ग्वालियर पुलिस को तलाश थी। उक्त कुख्यात डकैत पर दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट के प्रकरण ग्वालियर-चम्बल जोन के जिलों में पंजीबद्ध हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article