अज़मत उल्लाह अपनी बीवी और लड़के के साथ पवित्र उमरा के सफर पर हुए रवाना, मुबारकबाद देने वालों का लगा तांता | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अज़मत उल्लाह अपनी बीवी और लड़के के साथ पवित्र उमरा के सफर पर हुए रवाना, मुबारकबाद देने वालों का लगा तांता | New India Times

मदीने के दीदार के लिए अपनी बेगम और अपने बेटे के साथ अज़मत उल्लाह रवाना हुए. मदीने की रवानगी से पहले मिलाद शरीफ और नात खानी का आग़ाज़ हुआ. मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया, हर कोई दुआ की गुजारिश कर रहा था.

आपको बताते चलें कि अजमत उल्लाह मोहल्ला मोहम्मद सिंह कमला हॉस्पिटल के सामने के रहने वाले हैं. उनकी दिली ख्वाहिश थी और इस ख्वाहिश को अल्लाह ताला ने कुबूल किया और वो उमरा के लिए अपनी बेगम और अपने बेटे के साथ शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. घर से निकलते ही नारा ए तकबीर अल्लाह हू अकबर की सदाएं गूंजने लगी, सभी उनके चाहने वालों ने उनको गुलाब के फूल की मालाओं से लाद दिया. यह खूबसूरत मंज़र देखने लायक था. अल्लाह हम सबको भी मदीने के दीदार कराएं (आमीन)।

By nit