नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया पदभार ग्रहण, जिला के अधिकारीयों ने पुष्प गुच्छ से किया अभिनन्दन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नवागत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया पदभार ग्रहण, जिला के अधिकारीयों ने पुष्प गुच्छ से किया अभिनन्दन | New India Times

झाबुआ जिला के कलेक्टर के रूप में श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान जिला के अधिकारीयों कें द्वारा पुष्पगुच्छ से अभिनन्दन किया गया।

नवागत कलेक्टर के द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सभी जिला के अधिकारीयों से परिचय प्राप्त किया एवं बैठक में निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में यदि हितग्राही पात्र है तो उसे उसका लाभ आनिवार्य रूप से दिया जावे। आप सभी जिला अधिकारियों से अपेक्षा है कि आप योजनाओं के क्रियान्वयन में खरे उतरें।

हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शतप्रतिशत हितग्राहियों को जो लाभ दिया जा सकता है वहां पर तत्काल कार्यवाही कर पूर्ण करें। पेंशन योजना का लाभ, निःशक्त जनों को सुविधा इस तरह की 17-18 योजनाओं में लाभान्वित करने की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करें।

कलेक्टर महोदय के द्वारा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा एवं सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, समस्त अनुविभागिय अधिकारी राजस्व एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.