अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रशासन की मुस्तैदी के बावजूद अपराधियों के हौंसले इस क़दर बुलंद हैं कि थाना गौतम नगर से महज़ 100 कदम दूरी पर ही इंजीनियरिंग के छात्र से बदमाश चाकू की नोंक पर मोबाइल फोन लूटने की कोशिश कर रहे थे और वहां पर मौजूद लोग खड़े तमाशा देख रहे थे। किसी ने छात्र को बचाने की कोशिश नहीं की। ऐसे में छात्र ने थाना गौतम नगर में पहुंच कर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस उन बदमाशों के खिलाफ कोई कार्यवाही करती है या यूं ही ठंडे बस्ते में डाल देती है।

थाने में दिए गए तहरीर के अनुसार मैं पंकज कुमार सिंह, पिता- प्रमोद सिंह उम्र 27 साल हाल निवास नसीम भाई के मकान में P.G.BT College के पास गौतम नगर मोपाल, मूल निवासी मोतीहारी बिहार का हूँ। मैं भोपाल में राधा रमन इन्जीनीयरींग कॉलेज में पढ़ाई करता हूँ। आज रात 9:20 बजे की बात है। कुबेर डेरी के बाजु में नमकीन के ढेले से समान खरिद रहा था तभी तीन अज्ञात व्यक्ति मेरे पास आहे मेरा मोबाइल निकालने की कोशिश की और जब में विरोध किया तो एक ने चाकू से हमला कर दिया जो सामने दुकान की कैमरे में साफ साफ दिखता है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि उक्त काक्ति पर करवाई करने की कृपा करें।
