साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

राष्ट्रीय अमन मंच (National Peace Forum) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राज्यों की संस्तुति के आधार पर गुजरात प्रदेश की कच्छ जिला अध्यक्ष के तौर पर श्री हंसराज कश्यप जी को और महाराष्ट्र में पालघर ज़िला अध्यक्ष श्री शाहिद शेख उर्फ मुन्ना जी को, पालघर ज़िला की महिला सेल की अध्यक्ष श्रीमती फिरदौस खान गब्रानी जी को, पालघर ज़िला की महिला सेल की उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी तांडेल जी कको, पुणे ज़िला अध्यक्ष (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) श्री अविनाश गायकवाड़ जी को और मीरा-भाईंदर शहर ज़िला अध्यक्ष के लिए श्री नज़र आलम शेख जी को नियुक्त किया है।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल मीनाई जी से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त सभी नियुक्तियां संबंधित जनपदों के कार्यकर्ताओं तथा आम जनमानस के समर्थन के आधार पर की गई हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कमल मीनाई जी तथा उपाध्यक्ष श्री देवी प्रसाद उपाध्याय, महामंत्री श्री हनीफ़ ज़मीनदार, महासचिव (संगठन) श्री मसऊद अखतर शेख जी, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सलीम अब्बास खान जी, उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्री हरिलाल मंडोरा जी, मुंबई प्रदेश महासचिव श्री फारूक सुरती जी, महासचिव पंजाब श्री कृपाल सिंह भट्ठी जी, कार्यकारिणी के सदस्य श्री इब्राहीम पटेल जी, श्री अब्राहम रोड्रिक्स जी, प्रदेश महासचिव श्री अ लतीफ शेख जी, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के पालघर ज़िला अध्यक्ष श्री नज़ीर मुलानी जी, मीडिया प्रभारी श्री मसऊद हक्कानी जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
