भाजपा महिला मोर्चा ने सरकारी दफ्तरों में भेंट की राष्ट्रपति की फोटोफ्रेम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा ने सरकारी दफ्तरों में भेंट की राष्ट्रपति की फोटोफ्रेम | New India Times

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, बुरहानपुर की ज़िला अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति माननीय श्रीमती द्रोपदी मुर्मजी की फ़ोटोफ्रेम निगमायुक्त श्री एस के सिंह, एसडीएम श्री दीपक चौहान, जनपद पंचायत बुरहानपुर की सीईओ श्रीमती नीलम रायकवार, तहसीलदार श्री पगारे सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में सौजन्य भेंट की गई। उन्होंने बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद से नवाज़ा है। इस के माध्यम से भाजपा ने अपने मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को चरितार्थ किया है। इस दौरान जिला मंत्री मोहिनी शहाणे, सुधा चौकसे, पूजा नागड़ा, सावित्री बत्रा, संध्या कदवाने सहित अन्य मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.