भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी ने पेयजल वितरण करने का उठाया बीड़ा, सांसद और जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर पानी के टैंकर को किया रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी ने पेयजल वितरण करने का उठाया बीड़ा, सांसद और जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर पानी के टैंकर को किया रवाना | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर समाजसेवी का सराहनीय कार्य इन दिनों गर्मी का पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. नगर मे पानी की समस्या का सामना करते हुए नगर की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. नगर के हर वार्ड में 10 से 15 दिनों में पानी सप्लाई हो रहा है !जिसको देखते हुए लोकप्रिय समाजसेवी बृजेश शर्मा चुन्नू भय्या के द्वारा पानी सप्लाई करने के लिए टैंकर का शुभारंभ करवाया गया !

नगर में पेयजल बांटने के लिए टैंकर का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, के द्वारा पूजा अर्चना कर विधि-विधान से टैंकर को हरी झंडी दिखाकर पानी वितरित करने के लिए रवाना किया गया!

इस अवसर पर एस आर फैयरो अलाय के कर्ताधर्ता कमलेश हाडू मचार के द्वारा बताया गया की उक्त टैंकर के माध्यम से नगर वासियों को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाएंगे ताकि नगर वासियों को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े!

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, जिला मंत्री भूपेश भानपुरिया, पिछड़ा वर्ग पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, नगर के पार्षद संतोष परमार, युवा नेता गौरव यादव,कौशल सोनी, रोहित दैवाणा, आदी उपस्थित थे!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.