ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आगरा में हज ओरिएन्टेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आगरा में हज ओरिएन्टेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का हुआ आयोजन | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा ने बताया कि हज वेलफेयर सोसाइटी की आगरा यूनिट के तत्वधान में आज 14 मई 2022, बरोज़ सनीचर को दिन में 11:00 बजे से अनवरी नीलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज,, ढोलीखार में हज वेलफेयर सोसायटी हाजियों के लिये ओरिएन्टेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजित किया गया है। उत्तर प्रदेश यूनिट के स्टेट जनरल सेक्रेट्री मुदस्सिर क़ुरैशी ने बताया कि इस कैम्प में प्रोजेक्टर के माध्यम से हाजियों को ट्रेनिंग देने दिल्ली व अलीगढ़ के मास्टर ट्रेनर्स शामिल हो रहे हैं, जिस में उमराह व हज के अरकानों के साथ हज के दौरान किन-किन मुक़ामात पर क्या सावधानी बरतनी चाहिये,, साथ ही हज कमेटी ऑफ इण्डिया की हिदायतों और सहूलियतों पर भी रोशनी डाली जाएगी, हाजियों को एहराम बांधने का तरीका, उमराह व हज के अरकान को प्रैक्टिकल के ज़रिए भी समझाया जाएगा। इस तरबियती प्रोग्राम में हज कमेटी से जुड़े लोग भी शिरकत करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article