अर्वाचीन इंडिया विद्यालय के मुकुट में शोभित हुआ एक और माणिक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अर्वाचीन इंडिया विद्यालय के मुकुट में शोभित हुआ एक और माणिक | New India Times

ज़िले के अर्वाचीन इंडिया विद्यालय के संगीत विभाग को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई। इस स्कूल की 10 वर्षीय छात्रा कु.विधि प्रवीण पाटील ने गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल के नाम को रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच बुरहानपुर के तत्वावधान में आयोजित बेस्ट सिंगर एवं बेस्ट डांसर की खोज ‘‘बुरहानपुर टेलेंट हंट 2021-22″ में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के ऑडिशन राउण्ड में तकरीबन 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था एवं फ़ाइनल मुकाबले में विधि ने पहले ‘लोकगीत‘ तद्पश्चात ‘आओ तुम्हें चाँद पर‘ गीत की सुमधुर प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। अर्वाचीन के संगीत विभाग के शिक्षक नामदेव भोयटे एवं डिगम्बर मुराडकर के प्रशिक्षण में विद्यालय के अनेक विद्यार्थी गायन, वादन में व रवि फूलमाली, शुभम निम्बाडकर के मार्गदर्शन में नृत्य कला में निपुणता प्राप्त कर रहे है। नन्ही विधि पाटिल की यह उपलब्धि विद्यालय में सतत रियाज़ एवं प्रशिक्षण का ही कमाल है। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती राखी अमित मिश्रा ने बताया कि सर्वांगीण विकास के मूलभूत सिद्धांत को सर्वाेपरि रखने से ही हम शैक्षणिक योग्यता के साथ ही साथ विद्यार्थियों को अनेक शैक्षणिक सहगामी गतिविधियों में प्रशिक्षित करते है। सचिव अमित बृजमोहन मिश्रा ने कहा कि ईश्वर के बनाए इस संसार में प्रत्येक छात्र में कोई ना कोई हुनर होता ही है, अतः हमारे सभी शिक्षक पहले हुनर को तलाशते है फिर उन्हें तराशने का कार्य करते है। इस अभूतपूर्ण, अविस्मरणीय सफलता पर विद्यालय परिवार हर्ष से प्रफुल्लित हो गया है। स्कूल स्टाफ ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article