राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बीकेपी कॉलेज देवरी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा आज महाविद्यालय में स्वास्थ्य एवं पोषण के अंतर्गत बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अंजू पाठक एवं संतोष तिवारी ने छात्र छात्राओं को प्रदान की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता परितोष सोनी ने पहला सुख निरोगी काया बताते हुए शरीर के पोषण पर जागरूकता का संदेश दिया एवं विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि सभी विद्यार्थी अपने आसपास के परिवेश में कुपोषण के खिलाफ मुहिम चलाएंगे व छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्व के प्रति जागरूकता प्रदान करेंगे, अगले चरण में महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता भगवत शरण सेन को आमंत्रित किया उन्होंने विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों पर बच्चों का ध्यान केंद्रित किया तथा कुपोषण के बढ़ते कहर पर समाज की जिम्मेदारी तय की। इसी क्रम में हिंदी व्याख्याता जितेंद्र भटेले ने आज हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सन 2006 में डॉ मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस को प्रति वर्ष मनाने का निर्णय लिया ताकि हिंदी भाषा को देश विदेशों में सही प्रचार प्रसारित किया जा सके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी संतोष तिवारी ने कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ शामिल रहा।
